Uncategorized

Elementor #28865

श्री सिरे मंदिर धाम में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, जगह-जगह लगाए जा रहे स्वागत होर्डिंग।

श्री योगी आदित्यनाथ का 15–16 मार्च को जालोर दौरा, श्री सिरे मंदिर धाम में होगी भव्य धर्मसभा

Text after title text example

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ 15 और 16 मार्च को जालोर जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और 16 मार्च को पावन श्री सिरे मंदिर धाम में आयोजित भव्य धर्मसभा में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है, वहीं जगह-जगह स्वागत होर्डिंग भी लगाए गए हैं।

16 मार्च का कार्यक्रम

16 मार्च को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9:30 से 9:45 बजे तक श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे सुबह 10 बजे से 11 बजे तक श्री सिरे मंदिर धाम में आयोजित धर्मसभा में भाग लेंगे और श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।

धर्मसभा के बाद वे सुबह 11 बजे श्री सिरे मंदिर धाम से प्रस्थान करेंगे और 11:50 बजे हेलीपैड स्थल पर पहुंचेंगे। वहां से 11:55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जालोर और आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के धर्मसभा में शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *